महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज:श्रद्धालु बोले- CISF से और मजबूत होगी व्यवस्था; सांसद भी उठा चुके हैं मांग

महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज:श्रद्धालु बोले- CISF से और मजबूत होगी व्यवस्था; सांसद भी उठा चुके हैं मांग

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर श्रद्धालुओं के बीच भी व्यापक चर्चा हो रही है। मंदिर पहुंचे अधिकांश श्रद्धालुओं ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) या अन्य केंद्रीय बलों की तैनाती का समर्थन किया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों के आने के कारण सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना आवश्यक है। कुछ श्रद्धालुओं ने यह भी राय दी कि बड़े आयोजनों और विशेष अवसरों को देखते हुए मंदिर में उच्च-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इस मांग को पहले ही उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया और संत उमेशनाथ भी उठा चुके हैं। वर्तमान में, मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के पक्ष में जनमत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *