बिजली के पोल और तार बदलने की मांग

भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली के जर्जर पोल, क्षतिग्रस्त तार एवं मीटर की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत कुमार ने रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में कई जगहों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सुरौली पंचायत के वार्ड 1 में करीब 5 नए पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई है। वहीं खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 4 में भी 5 से 8 पोल लगाने की जरूरत बताई गई है। कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हालत में लटक रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कुछ जगहों पर मीटर भी खराब पड़े हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली के जर्जर पोल, क्षतिग्रस्त तार एवं मीटर की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत कुमार ने रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में कई जगहों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सुरौली पंचायत के वार्ड 1 में करीब 5 नए पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई है। वहीं खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड 4 में भी 5 से 8 पोल लगाने की जरूरत बताई गई है। कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हालत में लटक रहे हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कुछ जगहों पर मीटर भी खराब पड़े हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *