बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। इस बीच जेडीयू विधायक श्याम रजक ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। वे पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियरिंग की डिग्री भी रखते हैं। श्याम रजक ने साफ किया कि, मुख्यमंत्री पद का फैसला NDA स्तर पर होगा और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि, मैं चाहता हूं कि निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह फैसला परिस्थितियों और गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।’ निशांत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता हूं- श्याम रजक विधायक श्याम रजक ने कहा कि, ‘पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी निशांत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन गठबंधन धर्म निभाना जरूरी है और सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा।’ श्याम रजक ने यह भी कहा कि, ‘मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेता भी सक्षम हैं। निशांत की सक्रियता और ‘Future CM’ के पोस्टर पर समर्थन कल ही पटना की सड़कों पर निशांत कुमार को “Future CM of Bihar” बताने वाले पोस्टर नजर आए हैं। पोस्टर में ऊपर की ओर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है— “नीतीश सेवक… मांगें निशांत…” और बीच में सवाल उठाया गया है— “क्यों कर रहे हैं, आप ऐसा विचार…” “जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार…” इसके नीचे जेडीयू के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और पार्टी के सर्वमान्य नेता के तौर पर नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया गया। नीरज कुमार बोले थे- मेरी इच्छा है कि निशांत बनें मुख्यमंत्री जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस सुर में सुर मिलाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, व्यक्तिगत तौर पर उनकी भी इच्छा है कि, ‘निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनें।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, ‘अंतिम फैसला NDA गठबंधन ही करेगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि, ‘भविष्य में सरकार चाहे जिसकी भी बने, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। इस बीच जेडीयू विधायक श्याम रजक ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। वे पढ़े-लिखे हैं और इंजीनियरिंग की डिग्री भी रखते हैं। श्याम रजक ने साफ किया कि, मुख्यमंत्री पद का फैसला NDA स्तर पर होगा और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि, मैं चाहता हूं कि निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह फैसला परिस्थितियों और गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।’ निशांत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता हूं- श्याम रजक विधायक श्याम रजक ने कहा कि, ‘पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी निशांत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन गठबंधन धर्म निभाना जरूरी है और सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना होगा।’ श्याम रजक ने यह भी कहा कि, ‘मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी समेत कई अन्य नेता भी सक्षम हैं। निशांत की सक्रियता और ‘Future CM’ के पोस्टर पर समर्थन कल ही पटना की सड़कों पर निशांत कुमार को “Future CM of Bihar” बताने वाले पोस्टर नजर आए हैं। पोस्टर में ऊपर की ओर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है— “नीतीश सेवक… मांगें निशांत…” और बीच में सवाल उठाया गया है— “क्यों कर रहे हैं, आप ऐसा विचार…” “जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार…” इसके नीचे जेडीयू के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और पार्टी के सर्वमान्य नेता के तौर पर नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया गया। नीरज कुमार बोले थे- मेरी इच्छा है कि निशांत बनें मुख्यमंत्री जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस सुर में सुर मिलाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, व्यक्तिगत तौर पर उनकी भी इच्छा है कि, ‘निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनें।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, ‘अंतिम फैसला NDA गठबंधन ही करेगा।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि, ‘भविष्य में सरकार चाहे जिसकी भी बने, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी।


