मोदी मास्क और डरावने मुखौटों की डिमांड:50 रुपए वाली टी-शर्ट और गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी का स्वैग, कानपुर के हटिया बाजार में उतरा ‘सतरंगी’ कलेक्शन

मोदी मास्क और डरावने मुखौटों की डिमांड:50 रुपए वाली टी-शर्ट और गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी का स्वैग, कानपुर के हटिया बाजार में उतरा ‘सतरंगी’ कलेक्शन

होली के हुड़दंग में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन शहर के बाजारों में ‘बुरा न मानो होली है’ का शोर सुनाई देने लगा है। कानपुर के हटिया, जनरलगंज और मेस्टनरोड की गलियां इस वक्त रंगों और खरीदारों से खचाखच भरी हैं। इस बार बाजार में दो चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा है एक तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला मास्क और दूसरी सफेद रंग की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट। हटिया के बाजार में आलम यह है कि लोग हफ़्तों पहले से ही अपनी पसंद का स्लोगन लिखवाकर टी-शर्ट बुक कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि होली खेलनी है तो टशन के साथ, और इस बार का टशन सफेद कपड़ों और मोदी मास्क में ही है। सफेद कपड़ों का बढ़ता क्रेज और कस्टमाइज्ड फैशन बाजार में इस बार सफेद कपड़ों को लेकर एक अलग ही दीवानगी दिख रही है। लोग बॉलीवुड स्टार्स की तरह सफेद कुर्ता या टी-शर्ट पहनकर रंग खेलना चाहते हैं। जनरलगंज के दुकानदार आशीष बताते हैं कि सफेद कपड़े पर जब रंग पड़ता है, तो वह निखर कर आता है और फोटो भी शानदार आती है। यही वजह है कि ₹50 से लेकर ₹300 तक की रेंज में ‘हैप्पी होली’ और ‘बुरा न मानो’ लिखी टी-शर्ट धड़ल्ले से बिक रही हैं। युवा अब सिर्फ सादी टी-शर्ट नहीं मांग रहे, बल्कि उस पर अपना नाम या कोई मजेदार स्लोगन प्रिंट करवा रहे हैं। महिलाओं के लिए चिकन की कुर्तियां और बच्चों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारी वाली टी-शर्ट पहली पसंद बनी हुई हैं। मोदी मास्क और डरावने मुखौटों की डिमांड होली के हुड़दंग में खुद को पहचान छुपाकर मौज-मस्ती करने का रिवाज पुराना है, लेकिन इस बार ‘मोदी मास्क’ ने सबको पीछे छोड़ दिया है। हटिया बाजार के फुटकर विक्रेताओं के पास ₹25 से ₹100 की रेंज में स्पाइडरमैन, गोरिल्ला और शेर के मास्क तो हैं ही, लेकिन सबसे ज्यादा मांग मोदी मास्क की है। इसके साथ ही ₹50 से ₹100 के बीच मिलने वाली मल्टीकलर विग (रंग-बिरंगे नकली बाल) और स्पार्कल वाली टोपियां भी खूब बिक रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *