रसोइया संघ की बैठक में उठी मानदेय और सुरक्षा की मांग

भास्कर न्यूज | जांजगीर मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ की संभागीय बैठक आनंदम धाम रिसोर्ट में संपन्न हुई, जिसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से महिला जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य रसोइया महिलाओं की समस्याओं और उनकी मांगों पर चर्चा करना था। संरक्षक गीता सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन में थाली सजाने और खाना पकाने वाली रसोइयों को उनका उचित अधिकार और मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि रसोइयों की सभी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। बैठक में संभागीय संरक्षक विनोद खाण्डे, जिलाध्यक्ष श्रद्धा मानिकपुरी, संभाग अध्यक्ष प्रेम बाई खाण्डे, सक्ती जिला से कृष्णा कंवर, जांजगीर से संतोषी कौशिक, हेमलता भास्कर, सुनीत मिरी सहित कोरबा और बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों की रसोइया पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *