भोजपुर में किसानों के लिए मुआवजे की मांग:200 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद, प्रति बीघा 25 हजार मुआवजा देने की डिमांड

भोजपुर में किसानों के लिए मुआवजे की मांग:200 से अधिक किसानों की फसल बर्बाद, प्रति बीघा 25 हजार मुआवजा देने की डिमांड

भोजपुर जिले में हाल के दिनों में हुई आगलगी की घटनाओं से प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर भाकपा-माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर मांग-पत्र सौंपा। इसके बाद श्रीटोला स्थित माले कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। नेताओं ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बनाही, दुबवल, बनकट, महुआर, सरना सहित जगदीशपुर के हरिगांव, शांतिनगर, बजड़ा टोला, सनेया, पीरो के इब्राहिमपुर और कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर बधार में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, इस अग्निकांड में 200 से अधिक किसानों की करीब 1000 बीघा से ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा 2 मोटर पंप, बोरिंग, दो-तीन बिजली ट्रांसफार्मर और कई पेड़ भी जल गए हैं। चारे की व्यवस्था की भी मांग नेताओं ने कहा कि एक बीघा में औसतन 14 क्विंटल गेहूं उत्पादन होता है, इसलिए सरकार की ओर से निर्धारित दर के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही, पशुओं के लिए चारे की भी तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई। भाकपा-माले और किसान महासभा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को प्रति बीघा 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कम से कम दो-दो अग्निशमन गाड़ियों की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर भी बदलने की मांग नेताओं ने यह भी मांग रखी कि आग से क्षतिग्रस्त बोरिंग और बिजली ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में दो-दो क्विंटल चावल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, विधानसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम समेत कई नेता मौजूद भोजपुर जिले में हाल के दिनों में हुई आगलगी की घटनाओं से प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर भाकपा-माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर मांग-पत्र सौंपा। इसके बाद श्रीटोला स्थित माले कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। नेताओं ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बनाही, दुबवल, बनकट, महुआर, सरना सहित जगदीशपुर के हरिगांव, शांतिनगर, बजड़ा टोला, सनेया, पीरो के इब्राहिमपुर और कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर बधार में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार, इस अग्निकांड में 200 से अधिक किसानों की करीब 1000 बीघा से ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा 2 मोटर पंप, बोरिंग, दो-तीन बिजली ट्रांसफार्मर और कई पेड़ भी जल गए हैं। चारे की व्यवस्था की भी मांग नेताओं ने कहा कि एक बीघा में औसतन 14 क्विंटल गेहूं उत्पादन होता है, इसलिए सरकार की ओर से निर्धारित दर के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही, पशुओं के लिए चारे की भी तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई। भाकपा-माले और किसान महासभा ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को प्रति बीघा 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कम से कम दो-दो अग्निशमन गाड़ियों की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर भी बदलने की मांग नेताओं ने यह भी मांग रखी कि आग से क्षतिग्रस्त बोरिंग और बिजली ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में दो-दो क्विंटल चावल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, विधानसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम समेत कई नेता मौजूद  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *