सीएम योगी की मां पर टिप्पणी, FIR की मांग:कुशीनगर में सनातनी समाज ने SP को दिया ज्ञापन, कहा-कार्रवाई हो

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी, FIR की मांग:कुशीनगर में सनातनी समाज ने SP को दिया ज्ञापन, कहा-कार्रवाई हो

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सनातनी समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोमवार को समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि बिहार निवासी मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा एक वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सनातनी समाज का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के मुखिया हैं, बल्कि एक संत भी हैं, जिनसे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में उनके और उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी से समाज में गहरा आक्रोश है। इस मामले में पडरौना विधानसभा क्षेत्र के मनोनीत सभासद और भाजपा नेता नीरज सिंह बिद्दू ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। उन्होंने आरोपित मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि ऐसी बयानबाजी से समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सनातनी समाज ने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेकर दोषी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *