दिल्ली दंगा आरोपी शरजील इमाम का पेरोल खत्म:तिहाड़ जेल के लिए जहानाबाद से रवाना, 6 साल से जेल में है बंद

दिल्ली दंगा आरोपी शरजील इमाम का पेरोल खत्म:तिहाड़ जेल के लिए जहानाबाद से रवाना, 6 साल से जेल में है बंद

दिल्ली दंगा साजिश मामले का आरोपी शरजील इमाम की पैरोल अवधि समाप्त हो गई है। वो निर्धारित समय के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए अपने पैतृक गांव काको (जिला जहानाबाद) से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। शरजील इमाम पिछले करीब 6 सालों से जेल में बंद हैं। उसे अदालत द्वारा मानवीय आधार पर 10 दिनों की अंतरिम जमानत (पैरोल) दी गई थी। इस दौरान उसे अपनी बीमार मां से मिलने और अपने भाई की शादी में शामिल होने की अनुमति मिली थी। परिवार के साथ समय बिताया और विवाह समारोह में भाग लिया पैरोल की अवधि में शरजील इमाम अपने गांव काको में ही रहा। उसने परिवार के साथ समय बिताया और विवाह समारोह में भाग लिया। अदालत द्वारा तय शर्तों के अनुसार, पैरोल समाप्त होने पर उसे पुनः जेल लौटना अनिवार्य था। शरजील इमाम के परिजनों ने बताया कि पैरोल की अवधि कम थी, लेकिन इन दस दिनों में उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कीमती समय बिताया। परिवार ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया है। ”न्याय प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय सामने आएगा” शरजील इमाम के चाचा अरशद इमाम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले में हस्तक्षेप करने और शरजील इमाम को न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की है। शरजील इमाम के चाचा ने उम्मीद जताई कि न्याय प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय सामने आएगा। दिल्ली दंगा साजिश मामले का आरोपी शरजील इमाम की पैरोल अवधि समाप्त हो गई है। वो निर्धारित समय के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए अपने पैतृक गांव काको (जिला जहानाबाद) से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। शरजील इमाम पिछले करीब 6 सालों से जेल में बंद हैं। उसे अदालत द्वारा मानवीय आधार पर 10 दिनों की अंतरिम जमानत (पैरोल) दी गई थी। इस दौरान उसे अपनी बीमार मां से मिलने और अपने भाई की शादी में शामिल होने की अनुमति मिली थी। परिवार के साथ समय बिताया और विवाह समारोह में भाग लिया पैरोल की अवधि में शरजील इमाम अपने गांव काको में ही रहा। उसने परिवार के साथ समय बिताया और विवाह समारोह में भाग लिया। अदालत द्वारा तय शर्तों के अनुसार, पैरोल समाप्त होने पर उसे पुनः जेल लौटना अनिवार्य था। शरजील इमाम के परिजनों ने बताया कि पैरोल की अवधि कम थी, लेकिन इन दस दिनों में उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कीमती समय बिताया। परिवार ने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताया है। ”न्याय प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय सामने आएगा” शरजील इमाम के चाचा अरशद इमाम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले में हस्तक्षेप करने और शरजील इमाम को न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की है। शरजील इमाम के चाचा ने उम्मीद जताई कि न्याय प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय सामने आएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *