दिल्ली पुलिस ने पूर्व सरपंच को उठाया; VIDEO:बेगूसराय में पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका, आधे घंटे बाद टीम पति को लेकर पहुंची थाना

दिल्ली पुलिस ने पूर्व सरपंच को उठाया; VIDEO:बेगूसराय में पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका, आधे घंटे बाद टीम पति को लेकर पहुंची थाना

बेगूसराय के पूर्व सरपंच को दिल्ली पुलिस सादी वर्दी में उठा ले गई। जब घर वालों ने आज शाम सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उन्हें लगा कि पूर्व सरपंच का अपहरण हुआ है। पत्नी ने थाने में 4 बजे अपहरण की शिकायत की। शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली पुलिस पूर्व सरपंच को थाने लेकर पहुंच गी। फिर पता चला कि उन्हें साइबर क्राइम से जुड़े मामले में इन्हें अरेस्ट किया गया है। उमेश शर्मा को बैंक खाता से गलत लेन-देन के साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित बरौनी पंचायत-दो के पूर्व सरपंच उमेश शर्मा से जुड़ा है। फिलहाल दिल्ली साइबर क्राइम की टीम तेघड़ा थाना में पूछताछ कर रही है। तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम के सहयोग से पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर दिल्ली साइबर क्राइम टीम पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस पूछताछ के बाद सामने आएगी। लोगों ने जताई थी अपहरण की आशंका शाम करीब 4:00 दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की टीम एक गाड़ी से उमेश शर्मा के घर के नजदीक पहुंची और इसमें से दो पुलिस पदाधिकारी उतरकर उसके आवास पर गए। नए लोगों को अपने आवास के सामने घूमता देखकर उमेश शर्मा ने बाहर निकाल कर पूछताछ किया। उसके बाद दोनों पदाधिकारी ने उसे बाहर बुलाया, इसके बाद अपने साथ लेकर चले गए। सिविल ड्रेस में पुलिस के रहने से किसी को कुछ पता नहीं चला और लोगों ने आशंका जताई है कि उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तेघड़ा थाना को दी गई। पत्नी ने की थी अपहरण की शिकायत सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ किया, उमेश शर्मा के घर और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, तो दो अनजान युवक के साथ उमेश शर्मा को जाते देखा गया। पुलिस अभी इस मामले में जांच पड़ताल कर ही रही थी कि तभी दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर तेघड़ा थाना पहुंच गई। जहां पर जानकारी लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। जिससे तेघड़ा थाना की पुलिस ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले पूछताछ में पूर्व सरपंच उमेश शर्मा की पत्नी ने बताया कि हम लोग कुछ महिलाओं के साथ आज अशोक धाम गए हुए थे। वहां से आए और दोपहर में अपने घर में ही थे। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का लगाया आरोप तभी दो युवक आया और मेरे पति को बाहर बुलाकर कुछ देर बात की, फिर उसे साथ लेकर चला गया। पड़ोस की एक महिला का कहना था कि दो युवक उमेश को अपने साथ रोड पर ले गए। गाड़ी में पहले से तीन लोग बैठे थे और उन लोगों ने जबरदस्ती उमेश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। हम लोगों को लगा कि अपहरण हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तेघड़ा थाना को सूचना दी गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम गिरफ्तार पूर्व सरपंच से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बेगूसराय के पूर्व सरपंच को दिल्ली पुलिस सादी वर्दी में उठा ले गई। जब घर वालों ने आज शाम सीसीटीवी फुटेज देखा, तो उन्हें लगा कि पूर्व सरपंच का अपहरण हुआ है। पत्नी ने थाने में 4 बजे अपहरण की शिकायत की। शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली पुलिस पूर्व सरपंच को थाने लेकर पहुंच गी। फिर पता चला कि उन्हें साइबर क्राइम से जुड़े मामले में इन्हें अरेस्ट किया गया है। उमेश शर्मा को बैंक खाता से गलत लेन-देन के साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित बरौनी पंचायत-दो के पूर्व सरपंच उमेश शर्मा से जुड़ा है। फिलहाल दिल्ली साइबर क्राइम की टीम तेघड़ा थाना में पूछताछ कर रही है। तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम के सहयोग से पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर दिल्ली साइबर क्राइम टीम पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस पूछताछ के बाद सामने आएगी। लोगों ने जताई थी अपहरण की आशंका शाम करीब 4:00 दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की टीम एक गाड़ी से उमेश शर्मा के घर के नजदीक पहुंची और इसमें से दो पुलिस पदाधिकारी उतरकर उसके आवास पर गए। नए लोगों को अपने आवास के सामने घूमता देखकर उमेश शर्मा ने बाहर निकाल कर पूछताछ किया। उसके बाद दोनों पदाधिकारी ने उसे बाहर बुलाया, इसके बाद अपने साथ लेकर चले गए। सिविल ड्रेस में पुलिस के रहने से किसी को कुछ पता नहीं चला और लोगों ने आशंका जताई है कि उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तेघड़ा थाना को दी गई। पत्नी ने की थी अपहरण की शिकायत सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ किया, उमेश शर्मा के घर और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला गया, तो दो अनजान युवक के साथ उमेश शर्मा को जाते देखा गया। पुलिस अभी इस मामले में जांच पड़ताल कर ही रही थी कि तभी दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर तेघड़ा थाना पहुंच गई। जहां पर जानकारी लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। जिससे तेघड़ा थाना की पुलिस ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले पूछताछ में पूर्व सरपंच उमेश शर्मा की पत्नी ने बताया कि हम लोग कुछ महिलाओं के साथ आज अशोक धाम गए हुए थे। वहां से आए और दोपहर में अपने घर में ही थे। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का लगाया आरोप तभी दो युवक आया और मेरे पति को बाहर बुलाकर कुछ देर बात की, फिर उसे साथ लेकर चला गया। पड़ोस की एक महिला का कहना था कि दो युवक उमेश को अपने साथ रोड पर ले गए। गाड़ी में पहले से तीन लोग बैठे थे और उन लोगों ने जबरदस्ती उमेश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। हम लोगों को लगा कि अपहरण हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तेघड़ा थाना को सूचना दी गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम गिरफ्तार पूर्व सरपंच से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *