राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जयपुर से दिल्ली आ रही एक अनियंत्रित डबल-डेकर बस झंडेवालान मंदिर के पास पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 अन्य लोग घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘ईरान न्यूक्लियर हथियार न रखने पर हुआ सहमत’, Donald Trump का दावा, Strait of Hormuz की ओर किया ये इशारा
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। विभाग ने बताया कि बस में कम से कम 25 यात्री सवार थे और यह राजस्थान के जयपुर से आ रही थी। फायर डिपार्टमेंट को रात 1:08 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद, फायर सर्विस की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: दाल में कुछ काला? Pakistan बनने जा रहा अमेरिका-ईरान युद्ध का सरपंच, Donald Trump ने Shehbaz Sharif की शेयर की पोस्ट
हादसे के चश्मदीद ऑटो-रिक्शा चालक दीपक ने ANI को बताया कि इस दुखद घटना में कम से कम 15 लोग घायल हुए हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमने जितने लोगों को बचा सकते थे, बचाने की कोशिश की। एक बच्चा और एक महिला बस के नीचे फंस गए थे। हमने उन्हें बाहर निकाला।” उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइवर के सो जाने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।
दिल्ली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Two dead in the accident where a bus lost control and overturned last night near the Jhandewalan Temple in Delhi’s Karol Bagh area: Delhi Police https://t.co/4MduusSYjk
— ANI (@ANI) March 25, 2026


