देलावाड़ी: भोपाल के ठेकेदार और साथी को बस ने कुचला:एक की मौत एक की हालत नाजुक, बाइक पर सवार होकर साइट देखने निकले थे दोनों

सीहोर के देलावाड़ी में चौहान ट्रैवल्स की बस की चपेट में आने से भोपाल के ठेकेदार की मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। कमर मियां, पिता रईस मियां (35), निवासी वार्ड नंबर 6, लाऊखेड़ी एयरपोर्ट रोड पेंटिंग ठेकेदारी करते थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे देलावाड़ी घाट के पास चौहान बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमर व बाइक सवार दूसरे साथी को गंभीर चोट आई। दोनों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के कमर की मौत हो गई। साथी गंभीर है, उसका इलाज अस्पताल में जारी है। साइट देखने बुधनी जा रहे थे दोनों युवक कमर अपने साथी के साथ प्लेटीना बाइक पर सवार होकर बुधनी जाने के लिए रविवार की दोपहर तीन बजे भोपाल से निकले थे। बुधनी में उन्हें एक साइट देखने जाना था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि बस नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *