रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने फिर्कापरस्त ताकतों को देश और राज्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को रोकने के लिए झामुमो, कांग्रेस और माले के साथ मिलकर राजद अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में समझौते जरूरी होते हैं, लेकिन संगठन मजबूत होने पर पार्टी की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर दिन कम से कम एक घंटा पार्टी के लिए समर्पित करने की अपील की। हम वोट से नहीं हारे, मशीन और धनतंत्र से हारे बिहार विधानसभा चुनाव में हार का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के वोट से नहीं, बल्कि मशीन और धनतंत्र के कारण हारी। 2025 विधानसभा चुनाव में राजद को 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो पिछले चुनाव से अधिक हैं। वहीं, पार्टी के नेताओं ने संगठन और आगामी परिसीमन को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में झारखंड में विधानसभा सीटें बढ़ सकती हैं। महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी, इसलिए महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है। कार्यक्रम में नेताओं ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी करने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी विस्तार करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजद को फिर से राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करना है। राजद केरल में चुनाव लड़ रही है। वहां लेफ्ट अलायंस के साथ गठबंधन में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पिछली बार सीमित सीटों पर लड़ने के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा। अधिक सीटें मिलतीं तो परिणाम और बेहतर होते। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि संगठन जितना मजबूत होगा, गठबंधन में उतनी ही मजबूती से सीटों की मांग की जा सकेगी। झारखंड-बिहार के कई नेता हुए शामिल कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक ओसामा शाहाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव, भोला यादव, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत कियाा रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने फिर्कापरस्त ताकतों को देश और राज्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को रोकने के लिए झामुमो, कांग्रेस और माले के साथ मिलकर राजद अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में समझौते जरूरी होते हैं, लेकिन संगठन मजबूत होने पर पार्टी की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर दिन कम से कम एक घंटा पार्टी के लिए समर्पित करने की अपील की। हम वोट से नहीं हारे, मशीन और धनतंत्र से हारे बिहार विधानसभा चुनाव में हार का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के वोट से नहीं, बल्कि मशीन और धनतंत्र के कारण हारी। 2025 विधानसभा चुनाव में राजद को 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो पिछले चुनाव से अधिक हैं। वहीं, पार्टी के नेताओं ने संगठन और आगामी परिसीमन को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में झारखंड में विधानसभा सीटें बढ़ सकती हैं। महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी, इसलिए महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना जरूरी है। कार्यक्रम में नेताओं ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी करने का संकल्प दोहराया। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी विस्तार करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजद को फिर से राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करना है। राजद केरल में चुनाव लड़ रही है। वहां लेफ्ट अलायंस के साथ गठबंधन में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पिछली बार सीमित सीटों पर लड़ने के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा। अधिक सीटें मिलतीं तो परिणाम और बेहतर होते। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि संगठन जितना मजबूत होगा, गठबंधन में उतनी ही मजबूती से सीटों की मांग की जा सकेगी। झारखंड-बिहार के कई नेता हुए शामिल कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक ओसामा शाहाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव, भोला यादव, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत कियाा


