जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श वाक्य के साथ मनाए गए इस उत्सव में अंधकार से प्रकाश की ओर मानवता के मार्गदर्शन और जनकल्याण की कामना की गई। इन विद्यालयों में मनाया गया दीपोत्सव इस अवसर पर मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी, मध्य विद्यालय पिस्ता, मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय मुस्तफापुर (हिंदी), मध्य विद्यालय कोलाखुर्द, प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा और जगदीशपुर अनुसूचित सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने दीप जलाकर परिसर को जगमगा दिया। दीपावली, छठ पर्व और अन्य त्योहारों के कारण विद्यालयों में छुट्टी शुरू होने से पहले शनिवार को ‘बैगलेस डे’ पर यह आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये सजाए और दीप प्रज्वलित कर उल्लासपूर्वक दीपोत्सव मनाया। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, दुर्गा कुमारी, फूल कुमारी, अंजना कुमारी झा, आशा कुमारी, पूजा भारती, बबीता कुमारी, कनकलता, अर्चना कुमारी, राजीव कुमार, अमित कुमार सिंह और निर्भय कुमार सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में जलते दीपों की रोशनी और बच्चों के चेहरों की मुस्कान ने मिलकर वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श वाक्य के साथ मनाए गए इस उत्सव में अंधकार से प्रकाश की ओर मानवता के मार्गदर्शन और जनकल्याण की कामना की गई। इन विद्यालयों में मनाया गया दीपोत्सव इस अवसर पर मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी, मध्य विद्यालय पिस्ता, मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय मुस्तफापुर (हिंदी), मध्य विद्यालय कोलाखुर्द, प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा और जगदीशपुर अनुसूचित सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने दीप जलाकर परिसर को जगमगा दिया। दीपावली, छठ पर्व और अन्य त्योहारों के कारण विद्यालयों में छुट्टी शुरू होने से पहले शनिवार को ‘बैगलेस डे’ पर यह आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये सजाए और दीप प्रज्वलित कर उल्लासपूर्वक दीपोत्सव मनाया। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, दुर्गा कुमारी, फूल कुमारी, अंजना कुमारी झा, आशा कुमारी, पूजा भारती, बबीता कुमारी, कनकलता, अर्चना कुमारी, राजीव कुमार, अमित कुमार सिंह और निर्भय कुमार सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में जलते दीपों की रोशनी और बच्चों के चेहरों की मुस्कान ने मिलकर वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।


