भास्कर न्यूज | गोपालगंज स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा सोमवार की शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के मौनिया चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया, इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अभाविप के सदस्यों ने बताया कि 12 जनवरी से 21 जनवरी तक युवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगा और प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, अनीश कुमार, प्रिंस सिंह, नवीन सोलंकी, अनूप दुबे, रोहित जयसवाल, आकाश गोयल, हरिओम राय, विक्की कुशवाहा, आशुतोष कुमार, अश्विनी सागर, विशाल, विराट, हर्षिता, पलक, संध्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | गोपालगंज स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा सोमवार की शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के मौनिया चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया, इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अभाविप के सदस्यों ने बताया कि 12 जनवरी से 21 जनवरी तक युवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगा और प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर मंत्री सूरज कुमार चंदन, अनीश कुमार, प्रिंस सिंह, नवीन सोलंकी, अनूप दुबे, रोहित जयसवाल, आकाश गोयल, हरिओम राय, विक्की कुशवाहा, आशुतोष कुमार, अश्विनी सागर, विशाल, विराट, हर्षिता, पलक, संध्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


