Deepika’s Bandhani Look: राजस्थान में त्योहारों का सीजन हो और बंधानी की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हाल ही में बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण एक खूबसूरत बंधानी साड़ी में नजर आईं उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उनका यह लुक न सिर्फ ग्रेसफुल है, बल्कि आने वाली गणगौर के लिए एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन भी है। अगर आप भी इस बार गणगौर की पूजा में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो चलिए डिकोड करते हैं दीपिका का यह मारोड़ी वर्क वाला लुक और जानते हैं कि कैसे आप इसे अपने बजट में रीक्रिएट कर सकती हैं।
कम खर्च में दीपिका जैसा रॉयल लुक
दीपिका की साड़ी की सबसे बड़ी खासियत उसका बंधानी प्रिंट और किनारों पर किया गया मारोड़ी वर्क (धागे और गोटे की बारीक कढ़ाई) है। बंधानी हमारे राजस्थान और गुजरात की पहचान है। दीपिका ने इसे जिस तरह कैरी किया है, वह बताता है कि पुरानी कला कभी पुरानी नहीं होती।
बजट टिप: गणगौर के लिए आप प्लम, वाइन, इंडिगो या रानी जैसे डार्क कलर्स चुनें। अगर आप महंगी डिजाइनर साड़ी नहीं लेना चाहतीं, तो जयपुर या जोधपुर के लोकल मार्केट से एक अच्छी सिल्क या जॉर्जेट की बंधानी साड़ी लें और उस पर अलग से मारोड़ी या गोटा-पत्ती की लेस लगवा लें।
साड़ी का ग्रेस बढ़ाएगा ब्लाउज
दीपिका ने साड़ी के साथ एक हैवी और टेक्सचर्ड ब्लाउज पहना है। साड़ी अगर सिंपल बंधानी की है, तो उस पर थोड़ा हैवी ब्लाउज बहुत अच्छा लगता है। इससे साड़ी का लुक और खिलकर आता है।
स्टाइलिंग टिप: अपनी पसंद के अनुसार नेकलाइन को गोल या V शेप में रखें। ब्लाउज की फिटिंग एकदम परफेक्ट हो, ताकि आपकी साड़ी का ड्रेप सही तरीके से सेट हो सके।
ज्वेलरी से लुक को परफेक्ट बनाएं
दीपिका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कुंदन ज्वेलरी पहनी। उन्होंने एक शानदार कुंदन चोकर और मैचिंग झुमके पहने हैं। गणगौर की पूजा में गहनों का अपना महत्व है, इसलिए यह स्टाइल आप पर खूब जमेगा।
रीक्रिएट कैसे करें: अगर आप चोकर पहन रही हैं, तो गले में लंबी माला या हार न पहनें। इससे आपका लुक क्लीन और रॉयल दिखेगा। आप आर्टिफिशियल कुंदन या पोल्की ज्वेलरी का इस्तेमाल कर बजट में यह लुक पा सकती हैं।
हेयर और मेकअप
दीपिका का मेकअप काफी सिंपल और सटल है। उन्होंने स्लीक हेयरस्टाइल के साथ ड्यूई बेस और हल्की काजल वाली आंखों को चुना। गणगौर के दिन जब धूप तेज होती है, तो ऐसा लाइट मेकअप आपको फ्रेश रखेगा।
आसान स्टेप्स:
बाल: एक लो-बन बनाएं या स्लीक पोनीटेल रखें।
मेकअप: नेचुरल लिपस्टिक और आंखों में गहरा काजल लगाएं।
फिनिशिंग टच: एक छोटी बिंदी और हाथों में साड़ी से मैचिंग कांच की चूड़ियां पहनना न भूलें।


