अमृतसर | वल्ला फ्लाईओवर से उतरते ही सब्जी मंडी के नजदीक सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस मार्ग से रोजाना भारी लोडिड वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय वाहन चालक तो सावधानी से वाहन निकाल लेते हैं, लेकिन दूर से आने वाले चालक अक्सर इस गड्ढे को नहीं देख पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं, वहीं कार और ट्रकों को भी नुकसान पहुंचा है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द भरा जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। – निरंजन सिंह, निवासी वल्ला।


