डीग पुलिस ने 13 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद, जंगलों से करते थे ठगी

डीग पुलिस ने 13 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद, जंगलों से करते थे ठगी

डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पहाड़ी नगर, सीकरी, कैथवाड़ा और खोह पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 मोबाइल फोन और 8 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी साइबर ठग पुलिस की रडार से बचने के लिए जंगलों में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को जहां भी साइबर ठगों की लोकेशन मिलती है, वहां तत्काल दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। इन ठगों के पास से जब्त किए गए मोबाइल फोन में विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया ऐप्स मिले हैं, जिनके माध्यम से वे ठगी करते थे। इन फोनों में लाखों रुपए की ठगी के तथ्य भी सामने आए हैं। यह गैंग मुख्य रूप से सेक्स टॉर्शन के जरिए लोगों की न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी और मोटी रकम ऐंठती थी। पकड़े गए सभी ठग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस अब इन सभी ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस पीसी रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी गैंग में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक ये कितने रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *