डीग जिले को मिले 9 विशेषज्ञ डॉक्टर:जिला अस्पताल में 5, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

डीग जिले को मिले 9 विशेषज्ञ डॉक्टर:जिला अस्पताल में 5, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

राज्य सरकार ने डीग जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले को कुल 9 विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। इनमें से 5 डॉक्टरों को जिला चिकित्सालय डीग में तैनात किया गया है, जबकि शेष 4 डॉक्टरों को कुम्हेर, कामां और गुलपाड़ा के चिकित्सा संस्थानों में नियुक्त किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार ने शनिवार शाम इसकी जानकारी दी। डॉ. फौजदार ने बताया कि इन नियुक्तियों से अब जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला चिकित्सालय डीग में जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला है, उनमें डॉ. राघवेंद्र सिंह (एमडी मेडिसिन), डॉ. अंकिता जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. हरीश मीणा (फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. महेंद्र कुमार यादव (रेडियोलॉजी विशेषज्ञ) और डॉ. सत्येंद्र सिंह पोहिया (त्वचा रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं। एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह के पदभार ग्रहण करने से जिला अस्पताल में अब हृदय, किडनी, श्वास रोग और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को जयपुर या भरतपुर जैसे बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी डॉ. निर्मला कुमारी भी जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता जैन के आने से आंखों से संबंधित मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब जिला अस्पताल में ही आंखों की जांच, उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से मिलेगा सही उपचार

जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से अब एलर्जी, संक्रमण और अन्य त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। पहले इस सुविधा के अभाव में मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था।

अब सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एमआरआई की उम्मीद

रेडियोलॉजी विशेषज्ञ की तैनाती के se बाद अब जिला अस्पताल में सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध होगी। इससे गर्भवती महिलाओं सहित सभी मरीजों को राहत मिलेगी।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। इन सुविधाओं के शुरू होने से डीग जिला अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से और अधिक सशक्त हो जाएगा।

वाइट – पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *