भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श रहा है। अंत्योदय की अवधारणा प्रस्तुत कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण की ऐसी राह दिखाई, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्र उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय दर्शन’ वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान का पथ-प्रदर्शक है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने का संकल्प देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन उनके विचारों और मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ‘एकात्म मानव दर्शन’ आज भी प्रासंगिक : सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानव दर्शन’ सदैव प्रासंगिक रहेगा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखने वाला उनका विचार-दर्शन समरसता, आत्मनिर्भरता और मूल्यनिष्ठ राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा देता है। लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, इसका जीवंत उदाहरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। राजनीतिक दर्शन मानव हित में समर्पित : विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता रहे। वे एक गंभीर दार्शनिक, गहन चिंतक और समर्पित संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन मानव हित में शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी किया गया नमन पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श रहा है। अंत्योदय की अवधारणा प्रस्तुत कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण की ऐसी राह दिखाई, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्र उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय दर्शन’ वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान का पथ-प्रदर्शक है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने का संकल्प देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन उनके विचारों और मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ‘एकात्म मानव दर्शन’ आज भी प्रासंगिक : सम्राट चौधरी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानव दर्शन’ सदैव प्रासंगिक रहेगा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखने वाला उनका विचार-दर्शन समरसता, आत्मनिर्भरता और मूल्यनिष्ठ राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा देता है। लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, इसका जीवंत उदाहरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय हैं। राजनीतिक दर्शन मानव हित में समर्पित : विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता रहे। वे एक गंभीर दार्शनिक, गहन चिंतक और समर्पित संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन मानव हित में शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता और गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी किया गया नमन पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


