कौशांबी में झाड़ियों के बीच मिली युवक की सड़ी लाश:बदबू आने पर रेलवे कर्मचारियों ने सूचना दी, पहचान में जुटी पुलिस

कौशांबी में झाड़ियों के बीच मिली युवक की सड़ी लाश:बदबू आने पर रेलवे कर्मचारियों ने सूचना दी, पहचान में जुटी पुलिस

कौशांबी में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच एक युवक का सड़ा हुआ शव मिला है। यह शव लगभग 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात करीब 7 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के खलीलाबाद मोहल्ले से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास हुई। झाड़ियों में लगभग 40 से 45 वर्ष आयु के एक युवक का शव पड़ा मिला। शव से उठती दुर्गंध के बाद रेलवे कर्मचारियों ने भरवारी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पर कोखराज थाना और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शव 4 से 5 दिन पुराना है, क्योंकि मृतक के कपड़े पूरी तरह से सड़ चुके थे। झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव काफी फूल गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। भरवारी चौकी प्रभारी नितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव फूलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *