राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को पटना के होटल मौर्य में होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। यह बैठक इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह पार्टी की पहली बड़ी रणनीतिक बैठक है, जिसमें भविष्य की दिशा तय की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अहम फैसला लिया जा सकता है। लालू प्रसाद यादव की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए संगठन की कमान युवा नेतृत्व को सौंपने की तैयारी मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के 27 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भाग लेने के लिए पटना आए हुए हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेंगे। इसमें 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। बाहर से आए नेताओं को होटल मौर्या में ठहराया गया है। बैठक में पूर्व सीएम लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, सांसद मनोज झा, संजय यादव के अलावा राजद के अन्य नेता शामिल होंगे। पहले से अहम फैसले ले रहे हैं तेजस्वी भले ही पद की आधिकारिक घोषणा न हुई हो, लेकिन तेजस्वी यादव पहले से ही पार्टी के अधिकतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। संगठनात्मक मामलों से लेकर राजनीतिक रणनीति तक उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। पार्टी के भीतर भी उन्हें भविष्य के नेता के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कार्रवाई को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर ठोस और सख्त निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी बैठक में RJD संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और उसमें व्यापक फेरबदल पर भी विचार किया जाएगा। बदलते राजनीतिक हालात में पार्टी खुद को अधिक सक्रिय, आधुनिक और जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर सकती है। विदेश से लौटने के बाद तेजस्वी हुए एक्टिव विदेश यात्रा से लौटने के बाद तेजस्वी यादव पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। इनमें संगठन विस्तार, राज्य की राजनीति और प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर रणनीति बनाई गई। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई थी। तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। चुनाव के बाद विदेश यात्रा को लेकर वे सत्तापक्ष के निशाने पर भी रहे, लेकिन अब वापसी के बाद वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 जनवरी को पटना के होटल मौर्य में होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। यह बैठक इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह पार्टी की पहली बड़ी रणनीतिक बैठक है, जिसमें भविष्य की दिशा तय की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर अहम फैसला लिया जा सकता है। लालू प्रसाद यादव की बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए संगठन की कमान युवा नेतृत्व को सौंपने की तैयारी मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के 27 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भाग लेने के लिए पटना आए हुए हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेंगे। इसमें 200 से अधिक डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। बाहर से आए नेताओं को होटल मौर्या में ठहराया गया है। बैठक में पूर्व सीएम लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, सांसद मनोज झा, संजय यादव के अलावा राजद के अन्य नेता शामिल होंगे। पहले से अहम फैसले ले रहे हैं तेजस्वी भले ही पद की आधिकारिक घोषणा न हुई हो, लेकिन तेजस्वी यादव पहले से ही पार्टी के अधिकतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। संगठनात्मक मामलों से लेकर राजनीतिक रणनीति तक उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। पार्टी के भीतर भी उन्हें भविष्य के नेता के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कार्रवाई को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर ठोस और सख्त निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी बैठक में RJD संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और उसमें व्यापक फेरबदल पर भी विचार किया जाएगा। बदलते राजनीतिक हालात में पार्टी खुद को अधिक सक्रिय, आधुनिक और जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर सकती है। विदेश से लौटने के बाद तेजस्वी हुए एक्टिव विदेश यात्रा से लौटने के बाद तेजस्वी यादव पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीते गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। इनमें संगठन विस्तार, राज्य की राजनीति और प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर रणनीति बनाई गई। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई थी। तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। चुनाव के बाद विदेश यात्रा को लेकर वे सत्तापक्ष के निशाने पर भी रहे, लेकिन अब वापसी के बाद वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।


