भागलपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। नशली पदार्थ के सेवन करने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान तगेपुर निवासी चंदन राय के पुत्र सुमन कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तगेपुर गांव की है। घर पहुंचने के बाद गिर गया परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह सुमन बाजार से सब्जी लेकर घर आया। इसके बाद फिर बाहर चला गया। दोपहर में वापस लौटा, बहन ने खाना खाने को कहा तो उसने मना कर दिय। कुछ देर बाद फिर साइकिल लेकर निकल गया। शाम में घर लौटा, उसकी हालत नॉर्मल नहीं थी। शरीर से शराब की गंध आ रही थी। अचानक जमीन पर गिर गया। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। भागलपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। नशली पदार्थ के सेवन करने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान तगेपुर निवासी चंदन राय के पुत्र सुमन कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तगेपुर गांव की है। घर पहुंचने के बाद गिर गया परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह सुमन बाजार से सब्जी लेकर घर आया। इसके बाद फिर बाहर चला गया। दोपहर में वापस लौटा, बहन ने खाना खाने को कहा तो उसने मना कर दिय। कुछ देर बाद फिर साइकिल लेकर निकल गया। शाम में घर लौटा, उसकी हालत नॉर्मल नहीं थी। शरीर से शराब की गंध आ रही थी। अचानक जमीन पर गिर गया। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


