अंबाला में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत:नशे की लत से जूझ रहा था; हाईवे किनारे खंडहर में मिला शव

अंबाला में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत:नशे की लत से जूझ रहा था; हाईवे किनारे खंडहर में मिला शव

अंबाला में जगाधरी हाईवे पर स्थित महेश नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहर मकान के भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान प्रिंस (25 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। प्रिंस के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, वह घर का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रिंस की बहनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। महिलाएं उनको सांत्वना देते दिखीं। बताया जा रहा है कि प्रिंस काफी समय से नशे का आदि था, जिसके कारण वह अक्सर घर से बाहर सुनसान जगहों पर चला जाता था। बुधवार को राहगीरों ने हाईवे किनारे बने एक खंडहर मकान में युवक को बेसुध देखा। जिसकी सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि युवक की मौत हो चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *