नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, जांच

कोरबा| भाई व दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया, घटना में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।घटना नदियाखार के पास स्थित हसदेव नदी में सोमवार की दोपहर में घटित हुई। जहां गेरवाघाट बस्ती निवासी विशोख पटेल का 14 वर्षीय पुत्र रोशन पटेल अपने भाई व दोस्तों के साथ खेलने के बाद नहाने पहुंचा था। रोशन ने एकाएक पानी में छलांग लगा दिया, जहां गहराई अधिक होने से वह डूबने लगा। साथ गए बच्चे घबरा गए, उनमें से कुछ बच्चे रोशन के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजन समेत बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। जहां नदी में उतरकर खोजबीन करते हुए रोशन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *