कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

कांग्रेस के बड़े नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Congress Leader Passed Away : मध्य प्रदेश में ग्वालियर में रविवार को उस समय शोक की लहर फेल गई, जब शहर के बड़े नेताओं में से एक और वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस के पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, पी.पी शर्मा का शहर के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था, बीती शाम उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा के निधन के बाद विशेषकर प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है।

पी.पी शर्मा का आज अंतिम संस्कार होगा। उनकी शवयात्रा सोमवार सुबह 10 बजे उनके आनंद नगर सी ब्लाक स्थित निवास से चंदन नगर मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

वार्ड-5 से पार्षद थे शर्मा

Congress Leader Passed Away
कांग्रेस पार्षद पी.पी शर्मा का निधन (Photo Source- Patrika)

बिजली विभाग में जीवन पर्यन्त कर्मचारी रहे पी.पी शर्मा ने पद से रिटायर होने के बाद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और वर्ष 2022 में वार्ड नंबर-5 से पार्षद चुने गए। वे अपने समय में क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे, जिसके चलते क्षेत्र की जनता के बीच भी उन्हें खासा लोकप्रियता प्राप्त थी। पार्षद होने के साथ साथ वे अपील समिति के सदस्य भी थे। ये भी बता दें कि, ग्वालियर नगर परिषद में वैसे तो कांग्रेस के 24 सदस्य थे, लेकिन अब पी.पी शर्मा के निधन के बाद पार्टी के 23 पार्षद शेष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *