NEET छात्रा की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान:पटना SSP को जारी किया नोटिस, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट; 22 अप्रैल को अगली सुनवाई

NEET छात्रा की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान:पटना SSP को जारी किया नोटिस, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट; 22 अप्रैल को अगली सुनवाई

बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने पटना में एक नीट छात्रा की मौत मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को अतिगंभीर माना। पटना के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आठ सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने संकेत दिया है कि यह मामला गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा है। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी अधिवक्ता एस.के. झा ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां एक जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है।आयोग से रिटायर्ड जज की निगरानी में मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी। आयोग ने इस पर सुनवाई करते हुए पटना एसएसपी को तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने पटना में एक नीट छात्रा की मौत मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को अतिगंभीर माना। पटना के एसएसपी को नोटिस जारी किया है। आठ सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने संकेत दिया है कि यह मामला गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा है। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी अधिवक्ता एस.के. झा ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां एक जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है।आयोग से रिटायर्ड जज की निगरानी में मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी। आयोग ने इस पर सुनवाई करते हुए पटना एसएसपी को तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *