भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की मौत…सुसाइड नोट आया सामने:पढ़ाई के दबाव का जिक्र; मोबाइल एफएसएल भेज नोट की टाइमिंग जांचेंगे

भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की मौत…सुसाइड नोट आया सामने:पढ़ाई के दबाव का जिक्र; मोबाइल एफएसएल भेज नोट की टाइमिंग जांचेंगे

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर छात्रा रोशनी कलैश की 10 फरवरी को हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में मोबाइल से कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें पढ़ाई के बढ़ते दबाव का जिक्र है। नोट में यह भी लिखा गया है कि नीट का एग्जाम मेडिकल की पढ़ाई से कम टफ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मोबाइल को एफएसएल भेजा गया है और नोट की टाइमिंग व प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। जीएमसी के डॉक्टरों के अनुसार, मोबाइल के डिलीट डेटा को रिकवर करने पर रोशनी का एक नोट मिला, जिसे उसने कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले खुद को ही व्हाट्सएप किया था। माता-पिता को संबोधित इस संदेश में पढ़ाई के दबाव के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात लिखी बताई जा रही है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है। एफएसएल जांच और टाइमिंग पर फोकस पुलिस का कहना है कि मोबाइल को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। नोट कब लिखा गया?, क्या उसमें किसी तरह की एडिटिंग या छेड़छाड़ हुई। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी परखा जा रहा है कि छात्रा पर किसी प्रकार का अतिरिक्त मानसिक दबाव, उत्पीड़न या अन्य कारण तो मौजूद नहीं थे। 10 फरवरी को मिली थी लाश 10 फरवरी को रोशनी का शव कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला था। दरवाजा तोड़ने पर वह अचेत अवस्था में मिली और पास में एक खाली एसिड की बोतल पड़ी थी। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रोशनी आलीराजपुर की रहने वाली थी और पिछले साल अक्टूबर में एमबीबीएस में दाखिला लिया था।
ये खबर भी पढ़िए… 1. भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की मौत के बाद थाना घेरा एमबीबीएस फस्ट ईयर की छात्रा रोशनी कलैश की मौत के मामले में धीमी कार्रवाई से नाराज छात्रा के परिजन और गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कोहेफिजा थाने का घेराव कर दिया है। प्रदर्शनकारी त्वरित कार्रवाई पर अड़े हुए हैं। थाने के अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, छात्र जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद मान भी गए थे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. भोपाल में बाथरूम में मिला MBBS छात्रा का शव भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *