कुल्हाड़ी से घायल मजदूर की मौत, हत्या का केस दर्ज

क्राइम रिपोर्टर | दुर्ग जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के राइस मिल में काम के दौरान मामूली विवाद में हमाल ने अपने साथी पर प्राणघातक हमला कर दिया था। उस मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम गोविंद यादव (55 साल) है, वह समोदा गांव का रहने वाला था। 20 मार्च को समोदा के ही आरोपी परमेंद्र यादव (40 वर्ष) ने राइस मिल में काम करने के दौरान नशे में विवाद के बाद गोविंद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जांच में पाया गया कि आरोपी परमेश्वर ने शराब के नशे में था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *