राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज नेता हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीति में शोक की लहर

राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दिग्गज नेता हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीति में शोक की लहर

Hem Singh Bhadana Passes Away: राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक हलकों और उनके गृह क्षेत्र अलवर में शोक की लहर दौड़ गई है। भड़ाना पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और जयपुर के अस्पताल में उपचाराधीन थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा, “ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भड़ाना के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान खुद वहां जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी और डॉक्टरों को उनके इलाज के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *