सड़क हादसा: विद्युतकर्मी मतीन आलम की मौत

पावर सब स्टेशन रातू में आउटसोर्सिग एजेंसी जेएमडी सर्विसेज प्रा लिमिटेड के लिए कार्य करने वाले फुटकलटोली निवासी मतीन आलम 52 वर्ष का शुक्रवार रात 11 बजे के करीब अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते रात क्षेत्र में आई आंधी-तुफान के कारण बिजली कटने के कारण उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सिमलिया रिंग रोड स्थित घर आंगन रेस्तरां के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतीन आलम दुर्घटना के समय अपने पूत्र के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। उनका पुत्र भी दुर्घटना के समय थोड़ी ही दूर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची रातू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मतीन आलम की मौत पर पावर सब स्टेशन रातू में शनिवार को शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना किया गया। शोक सभा में अधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। पावर सब स्टेशन रातू में आउटसोर्सिग एजेंसी जेएमडी सर्विसेज प्रा लिमिटेड के लिए कार्य करने वाले फुटकलटोली निवासी मतीन आलम 52 वर्ष का शुक्रवार रात 11 बजे के करीब अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते रात क्षेत्र में आई आंधी-तुफान के कारण बिजली कटने के कारण उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सिमलिया रिंग रोड स्थित घर आंगन रेस्तरां के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतीन आलम दुर्घटना के समय अपने पूत्र के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। उनका पुत्र भी दुर्घटना के समय थोड़ी ही दूर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची रातू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मतीन आलम की मौत पर पावर सब स्टेशन रातू में शनिवार को शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना किया गया। शोक सभा में अधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *