सुपौल में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत:पुलिस पहचान में जुटी, थानाध्यक्ष ने मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका जताई

सुपौल में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत:पुलिस पहचान में जुटी, थानाध्यक्ष ने मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका जताई

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के आरएसएम पब्लिक स्कूल के समीप स्थित रेलवे ढाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा बुधवार अहले सुबह हुआ, जिसकी जानकारी तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सुपौल सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सदर थाना की पुलिस टीम के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। मृतक की अब तक नहीं हो सकी पहचान मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग मध्यम आयु की प्रतीत हो रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हादसा आत्महत्या है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि फिलहाल पहचान के उद्देश्य से शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन या परिचित व्यक्ति आकर उसकी शिनाख्त कर सकें। पुलिस आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत सदर थाना सुपौल या सदर अस्पताल पहुंचकर सूचना दें। सुपौल सदर थाना क्षेत्र के आरएसएम पब्लिक स्कूल के समीप स्थित रेलवे ढाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा बुधवार अहले सुबह हुआ, जिसकी जानकारी तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सुपौल सदर थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सदर थाना की पुलिस टीम के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। मृतक की अब तक नहीं हो सकी पहचान मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र लगभग मध्यम आयु की प्रतीत हो रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हादसा आत्महत्या है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि फिलहाल पहचान के उद्देश्य से शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन या परिचित व्यक्ति आकर उसकी शिनाख्त कर सकें। पुलिस आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र में पूछताछ कर रही है तथा गुमशुदगी से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत सदर थाना सुपौल या सदर अस्पताल पहुंचकर सूचना दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *