जमुई में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा राज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जमुई में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा राज, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरुआडीह गांव में 72 वर्षीय केशो मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे मोहन मांझी ने बताया कि केशो मांझी कथित तौर पर शराब पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे रास्ते में गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अवर निरीक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक नवीन के अनुसार, मृतक के बिसरा को सुरक्षित रखा गया है और उसे जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही इस मामले में जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा। जमुई के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरुआडीह गांव में 72 वर्षीय केशो मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे मोहन मांझी ने बताया कि केशो मांझी कथित तौर पर शराब पीकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे रास्ते में गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अवर निरीक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक नवीन के अनुसार, मृतक के बिसरा को सुरक्षित रखा गया है और उसे जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही इस मामले में जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *