पूर्णिया में मक्के के खेत से बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत स्थित लतामबाड़ी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण खेत से पानी निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान शव पर नजर पड़ा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खेत से बाहर निकाला और पहचान के लिए महताब चौक के पास कुछ समय तक रखा, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर पहचान करने की कोशिश कर रही है। धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन जारी है। पूर्णिया में मक्के के खेत से बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत स्थित लतामबाड़ी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण खेत से पानी निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान शव पर नजर पड़ा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खेत से बाहर निकाला और पहचान के लिए महताब चौक के पास कुछ समय तक रखा, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर पहचान करने की कोशिश कर रही है। धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन जारी है।


