उमरिया में काली नृत्य करते युवक की मौत, VIDEO:उमरिया में जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक गिरा; हार्ट अटैक की आशंका

उमरिया में काली नृत्य करते युवक की मौत, VIDEO:उमरिया में जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक गिरा; हार्ट अटैक की आशंका

उमरिया जिले के पठारी गांव में रामनवमी के अवसर पर आयोजित जवारा विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। धार्मिक अनुष्ठान में काली का रूप धारण कर नृत्य कर रहे युवक की अचानक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। नृत्य करते समय अचानक आई बेचैनी जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को ग्राम पठारी में जवारा विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान गांव के 35 वर्षीय रामगरीब काली का वेश धरकर पूरे उत्साह के साथ नृत्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नृत्य के दौरान उसे अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह कुछ ही क्षणों में जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें युवक के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धार्मिक उल्लास के बीच हुई इस आकस्मिक मौत से पूरा गांव में शोक है। CMHO डॉ. वी.के. चंदेल ने बताया- प्रारंभिक जांच और लक्षणों के आधार पर यह हार्ट अटैक का मामला प्रतीत होता है। अत्यधिक शारीरिक श्रम या अचानक बढ़े तनाव के कारण हृदय गति रुकने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *