भागलपुर के मायागंज में युवक की मौत:ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला था; तलाक के बाद दूसरी शादी की थी

भागलपुर के मायागंज में युवक की मौत:ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला था; तलाक के बाद दूसरी शादी की थी

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। ससुराल में बेहोशी की हालत में मिला था। मृतक सुभाष कुमार (27) कहलगांव के लालपुर भादेव गांव का रहने वाला था परिजनों के मुताबिक गुरुवार को किसी काम से अपने ससुराल झारखंड के गोड्‌डा जिला गया था। दूसरे दिन ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी मिलते ही पत्नी रिंकू देवी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। साला बोला- मुंह से शराब की गंध आ रही थी मृतक के साले विनोद राम ने बताया कि साल 2019 में बहन की शादी सुभाष से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण मेरी बहन मायके में ही रह रही थी। बहनोई के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पूछने पर दवा खाने की बात कही, लेकिन कौन सी दवा ली थी, यह स्पष्ट नहीं हुआ। बयान के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस सुभाष की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने रिंकू देवी से विवाह किया था। 6 साल का एक बेटा है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों का बयान लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। ससुराल में बेहोशी की हालत में मिला था। मृतक सुभाष कुमार (27) कहलगांव के लालपुर भादेव गांव का रहने वाला था परिजनों के मुताबिक गुरुवार को किसी काम से अपने ससुराल झारखंड के गोड्‌डा जिला गया था। दूसरे दिन ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में मिला। जानकारी मिलते ही पत्नी रिंकू देवी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। साला बोला- मुंह से शराब की गंध आ रही थी मृतक के साले विनोद राम ने बताया कि साल 2019 में बहन की शादी सुभाष से हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण मेरी बहन मायके में ही रह रही थी। बहनोई के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पूछने पर दवा खाने की बात कही, लेकिन कौन सी दवा ली थी, यह स्पष्ट नहीं हुआ। बयान के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस सुभाष की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने रिंकू देवी से विवाह किया था। 6 साल का एक बेटा है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों का बयान लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *