कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक मजदूर की बॉयलर से गिरकर मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरफुल शेख, पिता कमरू शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरफुल शेख बॉयलर के ऊपर काम कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लगभग 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अरफुल का दाहिना हाथ टूट गया था और दाहिना पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। केटीपीएस में पिछले लगभग एक महीने से 500 मेगावाट की एक यूनिट बंद है, जबकि दूसरी 500 मेगावाट यूनिट का मेंटेनेंस (ओवरहॉलिंग) कार्य चल रहा है। अरफुल शेख पिछले 20 दिनों से इस कार्य में लगे हुए थे। यह मेंटेनेंस कार्य यू एस सेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है और अरफुल शेख इसी कंपनी के कर्मचारी थे। कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केटीपीएस प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक मजदूर की बॉयलर से गिरकर मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरफुल शेख, पिता कमरू शेख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरफुल शेख बॉयलर के ऊपर काम कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लगभग 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अरफुल का दाहिना हाथ टूट गया था और दाहिना पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। केटीपीएस में पिछले लगभग एक महीने से 500 मेगावाट की एक यूनिट बंद है, जबकि दूसरी 500 मेगावाट यूनिट का मेंटेनेंस (ओवरहॉलिंग) कार्य चल रहा है। अरफुल शेख पिछले 20 दिनों से इस कार्य में लगे हुए थे। यह मेंटेनेंस कार्य यू एस सेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है और अरफुल शेख इसी कंपनी के कर्मचारी थे।


