एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में कासगंज जिला जेल के एक 26 वर्षीय बंदी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमकार पुत्र रामजीत के रूप में हुई है। वह कासगंज की जिला जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


