गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलूवन सागर गांव में छह वर्षीय बच्ची सिया कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई है। बच्ची को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा की छह वर्षीय बेटी सिया कुमारी के रूप में हुई है। सिया पिछले छह माह से अपनी मां के साथ बलूवन सागर स्थित अपने मामा के घर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, सिया घर के दरवाजे पर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी जंतु ने काट लिया। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम इसके बाद मां और परिवार के अन्य सदस्य सिया को कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सिया को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोने-बिलखने लगे। फिलहाल, परिजन शव को अपने साथ घर ले गए हैं। गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलूवन सागर गांव में छह वर्षीय बच्ची सिया कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले जीव के काटने की आशंका जताई है। बच्ची को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा की छह वर्षीय बेटी सिया कुमारी के रूप में हुई है। सिया पिछले छह माह से अपनी मां के साथ बलूवन सागर स्थित अपने मामा के घर रह रही थी। परिजनों के अनुसार, सिया घर के दरवाजे पर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी जंतु ने काट लिया। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम इसके बाद मां और परिवार के अन्य सदस्य सिया को कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सिया को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोने-बिलखने लगे। फिलहाल, परिजन शव को अपने साथ घर ले गए हैं।


