शिवहर में रघुनाथ झा की मनाई गई पुण्यतिथि:गांधी भवन में सम्मान समारोह, जिला निर्माता के योगदान को किया याद, राजनीतिक भूमिका पर चर्चा

शिवहर में रघुनाथ झा की मनाई गई पुण्यतिथि:गांधी भवन में सम्मान समारोह, जिला निर्माता के योगदान को किया याद, राजनीतिक भूमिका पर चर्चा

शिवहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवहर जिला निर्माता स्वर्गीय पंडित रघुनाथ झा की पुण्यतिथि ‘स्मृति दिवस’ के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम गांधी भवन, शिवहर में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी शामिल था। पंडित रघुनाथ झा को शिवहर जिला निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उनके अथक प्रयासों से ही शिवहर को सीतामढ़ी जिले से अलग कर एक स्वतंत्र जिले का दर्जा प्राप्त हुआ था। लालू यादव को CM बनाने में रघुनाथ झा की भूमिका
बिहार की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव को पहली बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में पंडित रघुनाथ झा की भूमिका निर्णायक थी। समारोह में वक्ताओं ने पंडित रघुनाथ झा के राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नवनीत सुप्रीम कोर्ट में वकील
उनके पौत्र और पूर्व राजद विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा कि शिवहर जिले के लिए उनके बाबा का योगदान अमूल्य है और लोग आज भी उन्हें सम्मान के साथ याद करते हैं। उल्लेखनीय है कि उनके पौत्र नवनीत कुमार झा, जो सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं, को हाल ही में राजद द्वारा 2025 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, हालांकि वे सफल नहीं हो सके। शिवहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवहर जिला निर्माता स्वर्गीय पंडित रघुनाथ झा की पुण्यतिथि ‘स्मृति दिवस’ के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम गांधी भवन, शिवहर में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी शामिल था। पंडित रघुनाथ झा को शिवहर जिला निर्माता के रूप में याद किया जाता है। उनके अथक प्रयासों से ही शिवहर को सीतामढ़ी जिले से अलग कर एक स्वतंत्र जिले का दर्जा प्राप्त हुआ था। लालू यादव को CM बनाने में रघुनाथ झा की भूमिका
बिहार की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव को पहली बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में पंडित रघुनाथ झा की भूमिका निर्णायक थी। समारोह में वक्ताओं ने पंडित रघुनाथ झा के राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिले के अनेक प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नवनीत सुप्रीम कोर्ट में वकील
उनके पौत्र और पूर्व राजद विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा कि शिवहर जिले के लिए उनके बाबा का योगदान अमूल्य है और लोग आज भी उन्हें सम्मान के साथ याद करते हैं। उल्लेखनीय है कि उनके पौत्र नवनीत कुमार झा, जो सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हैं, को हाल ही में राजद द्वारा 2025 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, हालांकि वे सफल नहीं हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *