CNB कॉलेज संस्थापक बांके सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई:कॉलेज परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण, रामचरितमानस का हुआ पाठ

CNB कॉलेज संस्थापक बांके सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई:कॉलेज परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण, रामचरितमानस का हुआ पाठ

शेखपुरा के सदर प्रखंड हथियावा स्थित सीएनबी हथियावा कॉलेज में संस्थापक सचिव दिवंगत बांके सिंह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि समारोह के दौरान कॉलेज प्रांगण में स्थापित बांके सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर रामचरितमानस व सुंदर कांड पाठ भी आयोजित हुआ। सुबह से ही कॉलेज में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य सदानंद सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बरबीघा के पूर्व विधायक सह कॉलेज के सचिव सुदर्शन कुमार, सत्यजीत कुमार, महाविद्यालय के लगभग आधा दर्जन पूर्व प्राचार्य भुनेश्वर प्रसाद, उमाकांत सिंह, ताराबाबु, जिला किशोर न्याय परिषद के सदस्य मृतुंजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कॉलेज कर्मी संजय प्रसाद, विनोद कुमार, रामानुज सिंह, शशिभूषण सिंह, कृष्णनंदन ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिक्षाविद भी समारोह में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने बांके सिंह की सादगी और शिक्षा के प्रति उनकी ललक की जमकर प्रशंसा की। वक्ताओं ने बताया कि बांके सिंह ने अपने आर्थिक सहयोग से ग्रामीण इलाके में कॉलेज की स्थापना कर लोगों के लिए शिक्षा का मार्ग सुलभ कराया। उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता राजो सिंह के साथ मिलकर शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों ने बांके सिंह के साथ बिताए यादगार क्षणों को साझा किया। इस दौरान दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। महाविद्यालय में चल रही चार दिवसीय स्नातक परीक्षा के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भी इस श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। शेखपुरा के सदर प्रखंड हथियावा स्थित सीएनबी हथियावा कॉलेज में संस्थापक सचिव दिवंगत बांके सिंह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि समारोह के दौरान कॉलेज प्रांगण में स्थापित बांके सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर रामचरितमानस व सुंदर कांड पाठ भी आयोजित हुआ। सुबह से ही कॉलेज में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य सदानंद सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बरबीघा के पूर्व विधायक सह कॉलेज के सचिव सुदर्शन कुमार, सत्यजीत कुमार, महाविद्यालय के लगभग आधा दर्जन पूर्व प्राचार्य भुनेश्वर प्रसाद, उमाकांत सिंह, ताराबाबु, जिला किशोर न्याय परिषद के सदस्य मृतुंजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कॉलेज कर्मी संजय प्रसाद, विनोद कुमार, रामानुज सिंह, शशिभूषण सिंह, कृष्णनंदन ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिक्षाविद भी समारोह में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने बांके सिंह की सादगी और शिक्षा के प्रति उनकी ललक की जमकर प्रशंसा की। वक्ताओं ने बताया कि बांके सिंह ने अपने आर्थिक सहयोग से ग्रामीण इलाके में कॉलेज की स्थापना कर लोगों के लिए शिक्षा का मार्ग सुलभ कराया। उन्होंने पूर्व कांग्रेस नेता राजो सिंह के साथ मिलकर शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों ने बांके सिंह के साथ बिताए यादगार क्षणों को साझा किया। इस दौरान दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। महाविद्यालय में चल रही चार दिवसीय स्नातक परीक्षा के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भी इस श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *