‘Dear Wife सल्फास के सुझाव के लिए थैंक्यू’:बिहार के लड़के ने मुंबई में आत्महत्या की; सुसाइड नोट में लिखा- न्याय के सामने इंसान सिर्फ आंकड़ा

‘Dear Wife सल्फास के सुझाव के लिए थैंक्यू’:बिहार के लड़के ने मुंबई में आत्महत्या की; सुसाइड नोट में लिखा- न्याय के सामने इंसान सिर्फ आंकड़ा

‘प्रिय पत्नी पूजा, अब कहने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। धन्यवाद सल्फास का सुझाव देने के लिए। (थैंक यू फॉर रिकमेंड सल्फास)। मैं वैवाहिक विवाद के मामले में कानूनी उत्पीड़न से तंग हो गया हूं। इसलिए अपना जीवन खत्म कर रहा हूं। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं और मैंने कभी दहेज की कोई मांग नहीं की है। न ही अपनी पत्नी या किसी और के साथ हिंसक व्यवहार किया।’ ये 35 साल के सौरभ राजू का सुसाइड नोट का कुछ अंश है। मोतिहारी के रहने वाले सौरभ ने 2 फरवरी को सल्फास खाकर मुंबई में सुसाइड कर लिया। लेटर में अपने परिवार से सौरभ ने माफी भी मांगी है। घटना नवी मुंबई के न्यू पनवेल सेक्टर-7 स्थित कॉसमॉस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की है। सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने मां-पिता, पत्नी और अंकल के नाम का भी जिक्र किया है। नोट में और क्या लिखा पढ़े रिपोर्ट… पहले जानें मुंबई में कब-कैसे और क्या हुआ था घर में अकेले थे, माता-पिता के लौटे तो बेटे को बेहोश देखा घटना 2 फरवरी की है। सौरभ मिश्रा बिहार के मोतिहारी के सुगौली के रहने वाले थे। वो मुंबई के निजी कंपनी में काम कर रहे थे। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई के पनवेल में रह रहे थे। माता-पिता उस समय वहां नहीं थे और सौरभ घर में अकेले था। इसी दौरान सौरभ ने कीटनाशक (सल्फास) खाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, जब माता-पिता घर पहुंचे तो उन्होंने सौरभ को बेहोशी की हालत में पाया। परिजन घबराहट में तुरंत सौरभ को पनवेल उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पढें सुसाइड नोट में किसके लिए क्या लिखा… मां-पिता आप दोनों अपना ध्यान रखिएगा प्रिय मम्मी-पापा, मैं जो कदम उठा रहा हूं उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए। शायद आप दोनों ने कभी कोई गलती नहीं की, लेकिन मैं कमजोर पड़ गया। इस एज में मुझे आप लोगों की सारी टेंशन दूर कर देनी चाहिए। मेरी वजह से आप दोनों बिना किसी गलती के इतनी टेंशन में है। मुझसे ये इंजस्टिस नहीं सहा जाता। प्लीज अपना ख्याल रखिए और जल्दी नार्मल हो जाइएगा। मैं चाहता हूं आप लोग पूरी दुनिया घूमे। मजबूत बने रहिए। बेटी नैना हमेशा खुश रहना प्रिय बेटी नैना (3), कोई कुछ भी कहे, मैंने तुमसे हमेशा प्यार किया है और हमेशा करता रहूंगा। खुश रहो। वहीं अपने भाई के लिए सौरभ ने लिखा कि, प्रिय ऋषभ, माफ करना, मैं एक अच्छा भाई नहीं बन पाया। मजबूत रहना और मम्मी-पापा का ख्याल रखना। तुम्हारे साथ हमेशा अच्छा हो। न्याय के सामने इंसान बस आंकड़ा भर है प्रिय छोटे अंकल, कृपया दुखी मत होना। आपके नहीं चाहते हुए भी मैंने आपको टेंशन दे दिया था। न्याय के सामने एक इंसान महज एक आंकड़ा बनकर रह जाता है, जिसकी कोई अहमियत नहीं होती। हां, मैं वैवाहिक विवाद के मामले में कानूनी उत्पीड़न के कारण अपना जीवन खत्म कर रहा हूं। अपने अंतिम बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) के रूप में मैं यह प्रस्तुत करता हूं कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं और मैंने कभी भी दहेज की कोई मांग नहीं की है। न ही अपनी पत्नी या किसी और के साथ हिंसक व्यवहार किया। शादी के 2 महीने बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था सौरभ मिश्रा की शादी 2022 में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर गोवा भी गए थे। हालांकि शादी के 2 महीनों के भीतर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। शादी के लगभग 4 महीने बाद दोनों अलग हो गए, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके बाद से ही सौरभ लगातार मानसिक तनाव, अवसाद और असहज कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे थे। परिजनों का कहना है कि वह खुद को निर्दोष मानते थे, लेकिन लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। स्पॉट पंचनामा में बरामद हुआ कीटनाशक और सुसाइड नोट घटना की सूचना मिलते ही खांडेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्पॉट पंचनामा किया। जांच के दौरान घर से एक कीटनाशक की बोतल और एक लिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। खांडेश्वर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्मिता ढाकणे ने बताया कि सुसाइड नोट और जब्त किए गए कीटनाशक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को भी पता किया जा रहा है। ‘प्रिय पत्नी पूजा, अब कहने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। धन्यवाद सल्फास का सुझाव देने के लिए। (थैंक यू फॉर रिकमेंड सल्फास)। मैं वैवाहिक विवाद के मामले में कानूनी उत्पीड़न से तंग हो गया हूं। इसलिए अपना जीवन खत्म कर रहा हूं। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं और मैंने कभी दहेज की कोई मांग नहीं की है। न ही अपनी पत्नी या किसी और के साथ हिंसक व्यवहार किया।’ ये 35 साल के सौरभ राजू का सुसाइड नोट का कुछ अंश है। मोतिहारी के रहने वाले सौरभ ने 2 फरवरी को सल्फास खाकर मुंबई में सुसाइड कर लिया। लेटर में अपने परिवार से सौरभ ने माफी भी मांगी है। घटना नवी मुंबई के न्यू पनवेल सेक्टर-7 स्थित कॉसमॉस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की है। सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने मां-पिता, पत्नी और अंकल के नाम का भी जिक्र किया है। नोट में और क्या लिखा पढ़े रिपोर्ट… पहले जानें मुंबई में कब-कैसे और क्या हुआ था घर में अकेले थे, माता-पिता के लौटे तो बेटे को बेहोश देखा घटना 2 फरवरी की है। सौरभ मिश्रा बिहार के मोतिहारी के सुगौली के रहने वाले थे। वो मुंबई के निजी कंपनी में काम कर रहे थे। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई के पनवेल में रह रहे थे। माता-पिता उस समय वहां नहीं थे और सौरभ घर में अकेले था। इसी दौरान सौरभ ने कीटनाशक (सल्फास) खाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, जब माता-पिता घर पहुंचे तो उन्होंने सौरभ को बेहोशी की हालत में पाया। परिजन घबराहट में तुरंत सौरभ को पनवेल उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पढें सुसाइड नोट में किसके लिए क्या लिखा… मां-पिता आप दोनों अपना ध्यान रखिएगा प्रिय मम्मी-पापा, मैं जो कदम उठा रहा हूं उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए। शायद आप दोनों ने कभी कोई गलती नहीं की, लेकिन मैं कमजोर पड़ गया। इस एज में मुझे आप लोगों की सारी टेंशन दूर कर देनी चाहिए। मेरी वजह से आप दोनों बिना किसी गलती के इतनी टेंशन में है। मुझसे ये इंजस्टिस नहीं सहा जाता। प्लीज अपना ख्याल रखिए और जल्दी नार्मल हो जाइएगा। मैं चाहता हूं आप लोग पूरी दुनिया घूमे। मजबूत बने रहिए। बेटी नैना हमेशा खुश रहना प्रिय बेटी नैना (3), कोई कुछ भी कहे, मैंने तुमसे हमेशा प्यार किया है और हमेशा करता रहूंगा। खुश रहो। वहीं अपने भाई के लिए सौरभ ने लिखा कि, प्रिय ऋषभ, माफ करना, मैं एक अच्छा भाई नहीं बन पाया। मजबूत रहना और मम्मी-पापा का ख्याल रखना। तुम्हारे साथ हमेशा अच्छा हो। न्याय के सामने इंसान बस आंकड़ा भर है प्रिय छोटे अंकल, कृपया दुखी मत होना। आपके नहीं चाहते हुए भी मैंने आपको टेंशन दे दिया था। न्याय के सामने एक इंसान महज एक आंकड़ा बनकर रह जाता है, जिसकी कोई अहमियत नहीं होती। हां, मैं वैवाहिक विवाद के मामले में कानूनी उत्पीड़न के कारण अपना जीवन खत्म कर रहा हूं। अपने अंतिम बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) के रूप में मैं यह प्रस्तुत करता हूं कि मैं पूरी तरह निर्दोष हूं और मैंने कभी भी दहेज की कोई मांग नहीं की है। न ही अपनी पत्नी या किसी और के साथ हिंसक व्यवहार किया। शादी के 2 महीने बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था सौरभ मिश्रा की शादी 2022 में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून पर गोवा भी गए थे। हालांकि शादी के 2 महीनों के भीतर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। शादी के लगभग 4 महीने बाद दोनों अलग हो गए, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके बाद से ही सौरभ लगातार मानसिक तनाव, अवसाद और असहज कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे थे। परिजनों का कहना है कि वह खुद को निर्दोष मानते थे, लेकिन लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। स्पॉट पंचनामा में बरामद हुआ कीटनाशक और सुसाइड नोट घटना की सूचना मिलते ही खांडेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्पॉट पंचनामा किया। जांच के दौरान घर से एक कीटनाशक की बोतल और एक लिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। खांडेश्वर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक स्मिता ढाकणे ने बताया कि सुसाइड नोट और जब्त किए गए कीटनाशक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को भी पता किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *