गयाजी में वकील पर जानलेवा हमला, साथियों का पैदल मार्च:आरोपियों पर कार्रवाई, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग; DM-SSP को सौंपा ज्ञापन

गयाजी में वकील पर जानलेवा हमला, साथियों का पैदल मार्च:आरोपियों पर कार्रवाई, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग; DM-SSP को सौंपा ज्ञापन

गयाजी में वकील संजय कुमार सुधाकर पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और चंदौती थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की। यह पैदल मार्च गया सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर एसएसपी कार्यालय और समाहरणालय तक गया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गया समाहरणालय भी पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कहा- पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही गयाजी बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों को पुलिस की ओर से संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने चंदौती थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई। 23 फरवरी को रंगदारी मांगने से इनकार पर हमले की आरोप वकील संजय कुमार सुधाकर की पत्नी शारदा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति गया सिविल कोर्ट में वकील हैं। उनका आवासीय मकान बंगाली बीघा, एफसीआई के पास निर्माणाधीन है। आवेदन के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को बंगाली बीघा निवासी अवधेश कुमार के पुत्र राहुल, उसके साथी मनीष, छोटू कुमार और लगभग 20-25 अन्य अज्ञात लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से संजय कुमार सुधाकर के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शारदा कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा दुष्कर्म करने की धमकी दी। घटना के बाद घायल वकील संजय कुमार सुधाकर को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे सर्जरी वार्ड के बेड संख्या 17 पर इलाजरत हैं। इस प्रदर्शन में अधिवक्ता मनीष कुमार, गौरव कुमार राज, ज्वाला मेहता, रतन कुमार, आशीष कुमार, डॉ. अखिलेश, संतोष कुमार समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गयाजी में वकील संजय कुमार सुधाकर पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और चंदौती थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की। यह पैदल मार्च गया सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर एसएसपी कार्यालय और समाहरणालय तक गया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गया समाहरणालय भी पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कहा- पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही गयाजी बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों को पुलिस की ओर से संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने चंदौती थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई। 23 फरवरी को रंगदारी मांगने से इनकार पर हमले की आरोप वकील संजय कुमार सुधाकर की पत्नी शारदा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पति गया सिविल कोर्ट में वकील हैं। उनका आवासीय मकान बंगाली बीघा, एफसीआई के पास निर्माणाधीन है। आवेदन के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को बंगाली बीघा निवासी अवधेश कुमार के पुत्र राहुल, उसके साथी मनीष, छोटू कुमार और लगभग 20-25 अन्य अज्ञात लोग निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से संजय कुमार सुधाकर के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शारदा कुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा दुष्कर्म करने की धमकी दी। घटना के बाद घायल वकील संजय कुमार सुधाकर को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे सर्जरी वार्ड के बेड संख्या 17 पर इलाजरत हैं। इस प्रदर्शन में अधिवक्ता मनीष कुमार, गौरव कुमार राज, ज्वाला मेहता, रतन कुमार, आशीष कुमार, डॉ. अखिलेश, संतोष कुमार समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *