प्रतापगढ़ में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, VIDEO:स्कूटी रोककर युवकों ने बरसाए डंडे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, VIDEO:स्कूटी रोककर युवकों ने बरसाए डंडे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। पल्टन बाजार के पास हुई इस घटना में लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से डॉक्टर को बुरी तरह पीटा। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, यह घटना उस समय हुई जब डॉक्टर शिवमूर्ति लाल मौर्य अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर से साथी डॉक्टर सचिन के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। मारपीट में डॉक्टर शिवमूर्ति लाल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाल सुभाष यादव के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *