बांका में उपमुखिया पर जानलेवा हमला, लूटकांड का खुलासा:मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, ढाई लाख की लूट में दो अन्य की तलाश जारी

बांका टाउन थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के उपमुखिया सह एसबीआई सीएसपी संचालक राजीव कुमार चौधरी पर हुए चाकू से जानलेवा हमले और ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज दो दिन बाद सोमवार की संध्या पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पंचम लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक और चाकू भी बरामद कर लिया है। तीन बदमाशों ने मिलकर रची थी लूट की साजिश पुलिस जांच में यह सामने आया है कि इस लूटकांड को अंजाम देने के लिए तीन बदमाशों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। ककवारा निवासी पंचम लाल इस कांड का मुख्य मास्टरमाइंड था। उसी के इशारे पर उसके दो सहयोगियों ने उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी पर चाकू से हमला कर नकदी लूट ली थी। घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था, ताकि विरोध करने पर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल किया जा सके। लूट के बाद भागलपुर जाकर की खरीदारी पुलिस के अनुसार वारदात के बाद तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया। इसके बाद वे भागलपुर पहुंचे, जहां लूट की राशि से खरीदारी भी की गई। इस बिंदु ने पुलिस की जांच को मजबूत किया और अपराधियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। खुद भी सीएसपी संचालक है मुख्य आरोपी पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पंचम लाल स्वयं कटेली मोड़ के पास एक सीएसपी का संचालन करता है। यह सीएसपी उसके पिता सत्यनारायण साह के नाम से पंजीकृत है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश के कारण ही उसने उपमुखिया पर हमला कर लूट की साजिश रची। संदिग्धों से पूछताछ में मिले अहम सुराग घटना के अगले ही दिन शनिवार को टाउन थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचने में सफलता मिली।पुलिस ने पंचम लाल के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें फरार दोनों आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े ठोस डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। थानाध्यक्ष बोले- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द टाउन थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और सटीक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और हाल ही में जेल से बाहर आए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना से फैली थी इलाके में दहशत गौरतलब है कि शुक्रवार की देर शाम बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुड़हारा स्टेशन के समीप शंकरपुर–गोलाहू बिंदी सड़क पर नकाबपोश अपराधियों ने उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी पर चाकू से हमला कर ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा घटना के बाद बांका पुलिस की तुरंत कार्रवाई और महज दो दिनों में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अपराधियों पर तेज कार्रवाई होती रही, तो क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के उपमुखिया सह एसबीआई सीएसपी संचालक राजीव कुमार चौधरी पर हुए चाकू से जानलेवा हमले और ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज दो दिन बाद सोमवार की संध्या पुलिस ने पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पंचम लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक और चाकू भी बरामद कर लिया है। तीन बदमाशों ने मिलकर रची थी लूट की साजिश पुलिस जांच में यह सामने आया है कि इस लूटकांड को अंजाम देने के लिए तीन बदमाशों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। ककवारा निवासी पंचम लाल इस कांड का मुख्य मास्टरमाइंड था। उसी के इशारे पर उसके दो सहयोगियों ने उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी पर चाकू से हमला कर नकदी लूट ली थी। घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था, ताकि विरोध करने पर पीड़ित को गंभीर रूप से घायल किया जा सके। लूट के बाद भागलपुर जाकर की खरीदारी पुलिस के अनुसार वारदात के बाद तीनों बदमाशों ने लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया। इसके बाद वे भागलपुर पहुंचे, जहां लूट की राशि से खरीदारी भी की गई। इस बिंदु ने पुलिस की जांच को मजबूत किया और अपराधियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। खुद भी सीएसपी संचालक है मुख्य आरोपी पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पंचम लाल स्वयं कटेली मोड़ के पास एक सीएसपी का संचालन करता है। यह सीएसपी उसके पिता सत्यनारायण साह के नाम से पंजीकृत है। पुलिस का कहना है कि आर्थिक प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश के कारण ही उसने उपमुखिया पर हमला कर लूट की साजिश रची। संदिग्धों से पूछताछ में मिले अहम सुराग घटना के अगले ही दिन शनिवार को टाउन थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंचने में सफलता मिली।पुलिस ने पंचम लाल के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें फरार दोनों आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े ठोस डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। थानाध्यक्ष बोले- अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द टाउन थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और सटीक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और हाल ही में जेल से बाहर आए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना से फैली थी इलाके में दहशत गौरतलब है कि शुक्रवार की देर शाम बांका टाउन थाना क्षेत्र के मुड़हारा स्टेशन के समीप शंकरपुर–गोलाहू बिंदी सड़क पर नकाबपोश अपराधियों ने उपमुखिया राजीव कुमार चौधरी पर चाकू से हमला कर ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा घटना के बाद बांका पुलिस की तुरंत कार्रवाई और महज दो दिनों में मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह अपराधियों पर तेज कार्रवाई होती रही, तो क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *