सड़क पर पड़ा था शव, लोग लूट रहे थे मछलियां:सीतामढ़ी में छात्र की मौत, कोचिंग जा रहा था; चालक फरार

सड़क पर पड़ा था शव, लोग लूट रहे थे मछलियां:सीतामढ़ी में छात्र की मौत, कोचिंग जा रहा था; चालक फरार

सीतामढ़ी में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे सातवीं कक्षा के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश्वर स्थान, वार्ड नंबर 9 निवासी संतोष दास के पुत्र के रूप में हुई है। मछली से लदे तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि रितेश प्रतिदिन की तरह पढ़ाई के लिए घर से निकला था। इसी दौरान मछली से लदे एक पिकअप वाहन ने उसे तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बोरियों और हाथों में मछलियां लेकर जाते दिखे इस हादसे के बाद एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। सड़क के एक ओर जहां मासूम छात्र का शव पड़ा था और परिजन गहरे सदमे में थे, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग पिकअप वाहन से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए। लोग बोरियों और हाथों में मछलियां भरकर भागते नजर आए। इस दौरान किसी ने न तो एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, न ही पुलिस को तुरंत सूचना दी और न ही पीड़ित परिवार की मदद करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष बोले- पिकअप जब्त, चालक की तालाश जारी थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान रितेश कुमार उर्फ गोलू, पिता संतोष दास, वार्ड नंबर 9 नागेश्वर स्थान निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की सीतामढ़ी में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे सातवीं कक्षा के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश्वर स्थान, वार्ड नंबर 9 निवासी संतोष दास के पुत्र के रूप में हुई है। मछली से लदे तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि रितेश प्रतिदिन की तरह पढ़ाई के लिए घर से निकला था। इसी दौरान मछली से लदे एक पिकअप वाहन ने उसे तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बोरियों और हाथों में मछलियां लेकर जाते दिखे इस हादसे के बाद एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। सड़क के एक ओर जहां मासूम छात्र का शव पड़ा था और परिजन गहरे सदमे में थे, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग पिकअप वाहन से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए। लोग बोरियों और हाथों में मछलियां भरकर भागते नजर आए। इस दौरान किसी ने न तो एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, न ही पुलिस को तुरंत सूचना दी और न ही पीड़ित परिवार की मदद करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष बोले- पिकअप जब्त, चालक की तालाश जारी थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान रितेश कुमार उर्फ गोलू, पिता संतोष दास, वार्ड नंबर 9 नागेश्वर स्थान निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *