गुमला में दो दिन से लापता युवक का शव बरामद:रायडीह की तेलिया नदी से मिला, सिर पर चोट के निशान

गुमला में दो दिन से लापता युवक का शव बरामद:रायडीह की तेलिया नदी से मिला, सिर पर चोट के निशान

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पारासीमा गांव निवासी 23 वर्षीय सोमारू टिटीयो का शव शुक्रवार देर शाम तेलिया नदी से बरामद किया गया। सोमारू पिछले दो दिनों से लापता था। रायडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शव की सूचना सबसे पहले मग्नू लोहारा ने दी थी, जिसने 9 जनवरी को अपनी बारी पर खेती का काम करते समय नदी में शव पड़ा देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने रायडीह थाना को सूचित किया। मृतक के पिता लाल टिटियो ने बताया कि सोमारू 7 जनवरी की शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला था। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि सोमारू की मृत्यु सिर में पत्थर से चोट लगने के कारण हुई है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है। गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पारासीमा गांव निवासी 23 वर्षीय सोमारू टिटीयो का शव शुक्रवार देर शाम तेलिया नदी से बरामद किया गया। सोमारू पिछले दो दिनों से लापता था। रायडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शव की सूचना सबसे पहले मग्नू लोहारा ने दी थी, जिसने 9 जनवरी को अपनी बारी पर खेती का काम करते समय नदी में शव पड़ा देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने रायडीह थाना को सूचित किया। मृतक के पिता लाल टिटियो ने बताया कि सोमारू 7 जनवरी की शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला था। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि सोमारू की मृत्यु सिर में पत्थर से चोट लगने के कारण हुई है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *