रामपुर में तालाब से युवक का शव मिला:परिजनों ने 12 घंटे बाद भी नहीं दी तहरीर, जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर

रामपुर में तालाब से युवक का शव मिला:परिजनों ने 12 घंटे बाद भी नहीं दी तहरीर, जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर

रामपुर जनपद के थाना शहजादनगर क्षेत्र के नरखेड़ा गांव स्थित एक तालाब से सोमवार सुबह नौ बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पहचान शोएब के रूप में हुई है। घटना के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों ने थाना शहज़ादनगर में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस फिलहाल परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है, ताकि उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि नरखेड़ा गांव के तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी शहज़ादनगर कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे तालाब में शव मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही मामले में स्थिति साफ हो पाएगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *