सोनभद्र में युवक का शव फंदे से लटका मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र में युवक का शव फंदे से लटका मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर की गली नंबर चार में मंगलवार रात करीब आठ बजे 27 वर्षीय मोहम्मद आरिफ का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के समय मोहम्मद आरिफ के घर में कोई मौजूद नहीं था। उसके पिता मोहम्मद सफीक छपका स्थित अपनी दुकान पर थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से मिर्जापुर गए हुए थे। शाम करीब छह बजे जब पिता मोहम्मद सफीक घर लौटे, तो उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद पाया। उन्होंने आरिफ को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पिता ने एक पड़ोसी को भेजा, जिसने छत पर जाकर देखा तो आरिफ का शव फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसी ने शोर मचाया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। पिता ने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी और फिर पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है जांच की जा रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *