नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन युवक और युवती की लाश एक कार में मिली है। दोनों त्रिलोकपुरी के बताए जा रहे है। दोनों प्रेमी प्रेमिका बताए जा रहे है। पुलिस दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कार से पिस्टल भी बरामद की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ये कार सेक्टर-107 के पास खड़ी मिली है। जिसमें दोनों की लाश मिली है। थाना सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।


