50 घंटे बाद भी युवक का शव नहीं मिला:गंग नहर में तीसरे दिन भी सर्च अभियान जारी, दोस्तों पर धक्का देने का है आरोप

50 घंटे बाद भी युवक का शव नहीं मिला:गंग नहर में तीसरे दिन भी सर्च अभियान जारी, दोस्तों पर धक्का देने का है आरोप

बुलंदशहर की वलीपुरा गंग नहर में लापता युवक की तलाश में मंगलवार को तीसरे दिन भी सघन सर्च अभियान चलाया गया। गोताखोरों, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश कर रही हैं, जो बीते रविवार को नहर में डूब गया था। लापता युवक की पहचान बुलंदशहर के गांव धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार को अपने दोस्तों के साथ वलीपुरा नहर पर गया था, जहां उन्होंने शराब पार्टी की थी। धर्मेंद्र के परिजनों ने उसके दोस्तों पर उसे नहर में धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है। 50 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी धर्मेंद्र का पता नहीं चलने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और लगातार उसकी तलाश की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम रविवार से ही जुटी हुई है। मंगलवार को टीम ने खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा स्थित गंग नहर में अपना सर्च ऑपरेशन केंद्रित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *